सारण :मढौरा रेफरल अस्पताल में डीएम ने किया आरो प्लांट का उद्घाटन
मढ़ौरा I
स्थानीय रेफरल अस्पताल में शुद्ध पेयजल की समस्या अब खत्म हो जायेगी। डीएम हरिहर प्रसाद ने रेल फैक्ट्री निर्माण कर रही अमेरिकी कंपनी जेई के द्वारा दिए गए आरओ का उद्घाटन किया I डीएम ने कहा कि अस्पताल में आरओ से शुद्द जल का सप्लाई चालू हो जाने से मरीज और कर्मियों को सुविधा मिलेगी I शुद्द जल प्राथमिक आवश्यकता है विशेष तौर पर बीमार व्यक्ति के लिए इसकी आवश्यकता अधिक बढ़ जाती है I बता दे कि अस्पताल को आरओ मढौरा के ताल पुरैना में रेल फैक्ट्री लगाने वाली अमेरिकन कम्पनी जीई ने अस्पताल को सौपा था। चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेश कुमार ने बताया कि इसमें तीन हजार हजार लीटर की बड़ी टैंक लगा है। इससे पूरे अस्पताल परिसर और सभी वार्डों में 24 घंटों निरंतर आरओ का शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। बड़ा प्लांट लग जाने से पूरे अस्पताल परिसर से लेकर सभी वार्डों में पूरे समय शुद्ध पेयजल उपलब्ध रहेगा।

डीएम ने अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी पूछताछ
आरओ के उद्घाटन के क्रम में डीएम अस्पताल परिसर को देखा इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था को लेकर भी जरुरी पूछताछ की I डीएम ने अस्पताल में दवा का भण्डार, वार्ड की स्थिति और चिकित्सकों की उपस्थिति सभी मुद्दों पर अस्पताल प्रभारी से सवाल किया I