सारण :बाइक सहित लुटेरा गिरफ्तार
लहलादपुर से अमित कुमार की रिपोर्ट”-बनपुरा बाजार के समीप से पुलिस ने शातिर अपराधी दीपक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी नाटकीय अंदाज में शाम करीब पांच बजे हुई। वह चकदेह गांव का है उस पर लूट व कई आपराधिक मामले दर्ज है।
हफ्ते भर पहले उसने बनपुरा बाजार के समीप एक व्यवसायी से चाकू कि नोक पर बाइक व कैश लूट लिया था। इसी मामले में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। फिलहाल पुलिस उससे किसी गुप्त स्थान पर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस को अनुमान है कि उसकी निशानदेही पर कई और पकड़े जायेंगे।
पुलिस उसके जरिये बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड तक पहुंचना चाहती है। जनता बाजार थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त के संग लूट कि बाइक भी बरामद हुई है।पुलिस ने उसे रविवार को जेल भेज दिया।





Recent Comments