सारण:होली मिलन मे हिंदू नव वर्ष के दिन दलित बस्ती मे पाठ्य सामग्री वितरण का हुआ निर्णय
————–
⏩29 मार्च को हिन्दूनववर्ष मानाने को ले बैठक, होली मिलन समारोह भी हुई
⏩नववर्ष को दलित बस्ती में हो कॉपी कलम और किताब वितरण
————
गड़खा से मुरारी बाबा
————
अमनौर
प्रखण्ड के सराय बॉक्स गांव में विभिन्न गांवो के युवाओं की एक बैठक हुई, जिसमे पटना व् मुजफ्फरपुर से भी कुछ युवा शामिल हुई।
सन्त श्रीधर बाबा के परम् प्रिय शिष्य श्री मुरारी स्वामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में चैत्र शुक्ल पक्ष पतिपदा जिसदिन नवरात्रि प्रारम्भ होती है उस दिन सनातन संस्कृति के अनुसार हिन्दू नववर्ष मानने और हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा हुई।
बजरंग दल के गड़खा के प्रखण्ड संयोजक सोनू सिंह और अमनौर के संयोजक सोनू कुमार मेहता ने 29 मार्च को हिन्दू नव्वर्ष के दिन गड़खा कौलाश आश्रम सूर्य मंदिर महावीर मंदिर और दुर्गा मंदिर में पदयात्रा करते हुए दिप उत्सव मनाने की सुझाव दिया।
वही सभी युवाओं द्वारा अपने अपने घरों में महावीरी पटाखा लगाने व् दिप प्रज्वल्लित करने की विचार पर सहमति बनी।
दैनिक भास्कर के पत्रकार और सन्त मुरारी बाबा ने दलित बस्ती में कॉपी कलम और किताब वितरण करने और दलित बुजुर्ग दम्पति को सम्मानित करने का विचार दिया जिसमें सभी ने सहमती दिया और सहयोग करने की अपील की।
सभी मित्रों ने जातिवाद मिटाने का संकल्प लिया।
बैठक में पटना के प्रभु सागर मुजफ्फरपुर के आशुतोष पाण्डेय मीठेपुर के सम्राट यादव जितेंद्र कुमार, गुड्डू मधुसूदन चन्दन यादव, चन्दन कुमार सिंह गड़खा के आनंद कुमार आकाश कुमार विनय कुमार तिवारी बनियापुर धनगड़हा के सोनु कुमार ओझा, बाजितपुर के पंकज सिंह विकाश सिंह सराय बॉक्स के मनीष कुमार सिंह डुमरिया के मालिक कुमार सिंह कदना के रमेश कुमार सिंह रघुपुर के चन्दन कुमार पासवान रामगढ। के चन्दन कुमार रायपुरा के दिलीप कुमार प्रसाद मोहरमपुर के राहुल कुमार यादव रवि अनुज अन्य थे ।