सारण/जलालपुर – कोरोना से मरे प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष एवं भटकेसरी पंचायत के पूर्व मुखिया काली कुमार के श्रदांजलि समारोह में महाराजगंज के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे शामिल हुए।श्री दूबे ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष काली बाबू का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।वे सदैव समाज के लिए जीते रहे।उन्होंने कहा कि विरोधियों को भी हंस के जबाब देते थे।पंचायत के विकास के लिए काली बाबू हमेशा संघर्ष करते रहते थे।उनके कार्यकाल में जलालपुर में कांग्रेस का सांगठनिक विस्तार भी हुआ।विधायक श्री दूबे ने परिजनों को ढ़ाढस भी बंधाया।विधायक ने जलालपुर सीओ से मोबाईल पर बात आपदा के तहत मुआवजा देने का निर्देश दिया। मौके पर युवा नेता ई.सत्यम दूबे,राजाराम सिंह,जिला महासचिव जागा सिंह,उमाशंकर ओझा,साधु दूबे,चंदन मिश्र,लखनदेव पटेल,राकेश कुमार, डिंकू दूबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।