सारण :परसा में 62 बोतल शराब जप्त
———
 परसा  से रौशन कु की रिपोर्ट 
——-
परसा (सारण )
पुलिस ने  होली के दौरान शांति ब्यवस्था को लेकर रात्रि गस्ती के दौरान  थाना क्षेत्र के मुजौना  हनुमान मंदिर के समीप से बाइक से ले जा रहे   धंधेबाजो को खदेड़कर एक बाइक से 62 बोतले शराब को जप्त किया ।जबकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे ।थानाध्यक्ष राजरूप रॉय ने बताया कि मुजौना हनुमान मंदिर के समीप बाइक से तिन धंधेबाज दो बोरे में शराब लेकर  आ रहे थे तभी पुलिस की गाड़ी  देख बाइक छोर भागने लगे । तदोपरांत बाइक से  20 पीस 375  एमएल व 42 पीस  180 एमएल की बोतले बरामद की गई।
थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि  इस मामले में जप्त पल्सर गाड़ी के कागजात के आधार पर मालिक डोरीगंज के के जैतिया बाजितपुर निवासी  विजेंद्र रॉय सहित दो अज्ञात धन्धेबाजो के बिरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है । वही माड़र गांव में गाली गलौज व् मारपीट मामले में माड़र गांव निवासी  लाल बाबू महतो ने प्राथमिकी दर्ज करा  विनोद रॉय सहित दो लोगो को नामजद किया है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।