
सारण :बाइक की टक्कर में दो घायल
परसा से रौशन कुमार की रिपोर्ट परसा :- परसा सिवान स्टेट हाईवे मार्ग 73 पर सगुनी के समीप बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए । स्थानीय लोगो द्वारा उक्त दोनों घायलो को उपचार के लिए पीएचसी परसा लाया गया ।जहा चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया । जख्मी बाइक चालक थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी लेखु रॉय के पुत्र राकेश कुमार व सैदपुर निवासी शम्भू कुमार बताया गया है ।




Recent Comments