युवा कांग्रेस ने किया विधुत कर्मचारियों के तबादलों का विरोध
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ ( Edited by आज़ाद नेब )
बीकानेर 18 मई। प्रदेश सरकार द्वारा विधुत विभाग की निजी कम्पनी के इशारे पर बिजली निजीकरण का आमजन एंव विधुत कर्मचारियों के हित मे विरोध कर रहे ईमानदार एंव निष्ठावान शहरी क्षेत्र के कर्मचारियों का द्वेषता पूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों मे किये गए तबादलो पर रोष व्यक्त किया !
     युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एंव महामंत्री फिरोज भाटी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुवे कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार के मुखिया अपने निजी स्वार्थ हेतु कर्मचारियों का शोषण कर रही है, विधुत कर्मचारी दिन रात जोखिम उठाकर अपना कार्य ईमानदारी से करते है लेकिन इस सरकार ने अन्य जिलों से कम छीजत होने पर भी जानबूझकर बीकानेर शहर का एमओ एक निजी कम्पनी से कर अपना उल्लू सीधा कर आमजन को मुसीबत में डाला है, वर्तमान में निजीकरण का उचित विरोध कर रहे है कर्मचारियों पर निजी कम्पनी ने गाज गिराते हुवे ग्रामीण क्षेत्रों में झूठी आवश्यकता बतलाकर तबादला कर दिया है जो कि सरासर द्वेष भावना के तहत किया गया है, युवा कांग्रेस इन सभी हुवे तबादलों को अनुचित बताते हुवे इसका कड़ा विरोध करती है ! लोकतंत्र में चल रहे इस राजतन्त्र की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हुवे इन सभी निष्ठावान कर्मचारियों का तबादला रद्द कर यथावत रखने की मांग भी करते है ! 
    तबादला होना एक कार्यप्रणाली है लेकिन वर्तमान में यह सभी तबादले गलत नीति एंव जानबूझकर लिया गया एक निर्णय है, जिसका पुरजोर विरोध करते है।।