सारण : पटवन कर रही महिला को लगी गोली , रेफर

परसा-
थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्तिथ बंगाल के समीप गेंहू की खेत में पटवन कर रही एक 40 बर्षीय महिला को उस वक्त गोली लग गई जब कुछ लोग निल गाय को मारने के लिए गोली चलाई।घायल महिला दरियापुर थाना क्षेत्र के सराय मुजफ्फर पचिम टोल गाँव निवासी सिकंदर राय की पत्नी फुलपतिया देवी बताई जाती है।घायल महिला को स्थानीय लोगो द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया की महिला गेंहू की खेत में पटवन कर रही थी इसी क्रम में दस की संख्या में युवक ट्रेक्टर पर पहले से घोड़ प्रास नीलगाय को मार कर रखा था।और खेत के समीप पेड़ की आर में खड़ी नीलगाय पर बन्दुक से गोली की फायरिंग किया।और गोली नीलगाय के लगने के बदले महिला की कमर की निचली भाग जाँघ में लग गया।जिससे महिला खेत में ही अचेत होकर गिड़ गई।परिजनों ने बताया की महिला की ब्यान लेने के लिए स्थानीय पुलिस को सुचना दिया गया।लेकिन काफी देड़ तक पुलिस को स्वास्थ्य केंद्र नही पहुँचने का आरोप लगाया गया।जिससे महिला का फर्द ब्यान नही हो सका।घायल महिला की बिगड़ती स्तिथि को देखते हुए बिना फर्द ब्यान को ही पटना के लिए रवाना होना पड़ा।घटना को लेकर क्षेत्र में कई प्रकार की चर्या हो रही थी।




Recent Comments