रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ीयो को इण्डो-गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने किया सम्मानित 
✍सीवान से रोहित सिंह परमार की रिपोर्ट 

सीवान:- 
बिहार बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार के सर्वश्रेष्ठ बक्सर का सम्मान प्राप्त करने वाले गौरव दीक्षित और हॉकी मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाली बेस्ट प्लेयर खुशबू कुमारी को इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

                जानकारी हो कि पिछले दिनों गौरव दीक्षित ने बिहार के सर्वश्रेष्ठ युवा बक्सर का सम्मान पाकर स्वर्ण पदक के साथ अपने मातृ क्लब रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स क्लब का ही नहीं वरन पूरे सीवान को गौरवान्वित किया जिसके फलस्वरूप रविवार को रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स क्लब के कार्यालय पर इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने गौरव दीक्षित को पुष्प गुछ एवं अंगवस्त्र (साल) भेंट कर सम्मानित किया, वही साथ में हॉकी मैच में उम्दा प्रदर्शन करने पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड पाने वाली खुशबू कुमारी को भी  ट्रस्ट के सचिव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र (साल) भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सचिव सरवर जमाल ने क्लब के संस्थापक संचालक संजय पाठक को इस बात से आश्वस्त किया कि उनका ट्रस्ट इस क्लब और क्लब के बच्चों के भविष्य एवं चौमुखी विकास के लिए हर प्रकार के सहयोग के लिए कटिबद्ध है। किसी भी समय किसी भी हाल में कभी भी आवश्यकता पडी तो ट्रस्ट एवं ट्रस्ट के सभी सदस्य इस क्लब के विकास में और रक्षा-सुरक्षा के लिए तन- मन -धन के साथ उपलब्ध रहेंगे । इस अवसर पर क्लब के संचालक संजय पाठक ने लोगों को बताया कि  अब तक जब भी क्लब को सामाजिक- आर्थिक किसी भी तरह की आवश्यकता महसूस हुई है । 


सामान्य से लेकर विकट परिस्थिति में भी इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने क्लब एवं क्लब के बच्चों के उत्थान हेतु हमेशा निष्काम समर्पण भाव से हर समय उपलब्ध रहे हैं। इस अवसर पर बीडीसी श्रीकांत यादव, युवा राजद नेता संजय यादव, शिक्षक विकास दीक्षित और  गंगा सिंह ,तौसीफ जया, शाहबाज आलम, कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू दीक्षित तथा क्लब की तैयारी कर रहे बच्चों सहित काफी संख्या में ग्रामीण गणमान्य लोग उपस्थित थे।
( इनपुट – श्रीनारद फाउंडेशन : सीवान )