सीवान में शिक्षा के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक नई पहल “अभिदान”  का जिलाधिकारी ने किया  शुभारम्भ
✍रोहित सिंह परमार की रिपोर्ट 

सीवान : जिला प्रशासन के  द्वारा रविवार को शिक्षा के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए एक नई पहल “अभिदान”  का सुभारम्भ ज़िला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा   किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अभिदान के संबंध में बताया हुए कहा कि इस नई पहल से सीवान में  मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्यादा से ज्यादा बच्चे पास हो सके गें ।मुख्य रूप से गणित, विज्ञान एवं इंग्लिश में कमज़ोर बच्चों का उन्नयन होगा और लोग इस योजना से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में जुड़ कर जिले में  शिक्षा दान मुहिम में शिक्षक एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा लक्षित रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को बढ़ावा  दिया जाएगा । इस मुहिम के माध्यम से अच्छे लेक्चर  का वीडियो रिकॉर्डिंग कर दूरस्थ विद्यालय एवं वैसे विद्यालय जहा पर शिक्षक की कमी है, वहां पर इसका प्रसारण किया जाएगा । योग्य शिक्षकों के लेक्चर को यूट्यूब चैनल पर  पर अपलोड कर के अधिक से अधिक छात्र – छात्राओ तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा । जिलाधिकारी ने बताया कि  जिले के सभी गणमान्य नागरिक  जो पढ़ाने में रुचि रखते हैं , उनसे अनुरोध है कि आगे आकर इस मुहिम से जुड़ें। सेवानिवृत शिक्षकगण जो पढ़ाने के इक्छुक हैं, कृपया आगे आएं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सभी लोग जो यह समझते हैं कि शिक्षा में समाज का भविष्य हैं,  इस अभियान से जुड़ेंगें। उन्होंने कहा कि सीवान के जो भी प्रबुद्ध नागरिक इस मुहिम से जुड़ना चाहते है वे अनुमंडल पदाधिकारी, सीवान सदर व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान से संपर्क कर सकते हैं।
( इनपुट : श्रीनारद फाउंडेशन: सीवान )