सारण :नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर , 9 दिसम्बर को होगी ऑपरेशन 

मढ़ौरा
 महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स द्वारा आजाद चौक भुआलपुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो मरीजों की  जांच की गई एवं परामर्श दी गई व दवा फ्री में वितरण किया गया। मौके पर 150 महिला व पुरुषों का जांच की गई जिसमें तीन दर्जन चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन 9 दिसंबर को सराय बॉक्स स्थित अस्पताल में नि:शुल्क में किया जाएगा। 
संत श्रीधर बाबा ने  कहा कि  अस्पताल का  मुख्य उद्देश्य गरीब और निसहाय लोगों की  सेवा करना है। निःशुल्क शिविर में आजाद शोसल सोल्जर संस्था की विशेष सहयोग रही। मौके पर डॉ बृज मोहन चौधरी दीपक यादव कुश कुमार महेश राय, मुरारी स्वामी आजाद संस्था के सचिव आलोक रंजन दीपक कुमार शैयद अली विनय कुमार इरसाद आलम समेत अन्य लोग उपस्थित थे।