तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इस संबंध में उक्त गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र मुकेश सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि उनके पट्टीदार सुनील सिंह पुराने मकान वाले जमीन पर मुकदमा के बावजूद जबरन घर बनाना चाह रहे थे। जिस पर उनके द्वारा मना किया गया। तो सभी परिजन मिलकर उनके साथ मारपीट किए। इस दौरान उनके पिताजी उन्हें बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट किया गया और उन्हें भी जख्मी कर दिया गया। आस-पास के लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया तथा जख्मी पिता-पुत्र को तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हुआ। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।