विभागीय लापरवाही के खिलाफ नाराज उपभोक्ताओं ने किया कार्यालय के सामने प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। नगर पंचायत के वार्ड नं 14 एवं 15 में शुक्रवार को सुबह से पूरे इलाके में बिजली वोल्टेज के अचानक बढ़ जाने से दर्जनो घरों में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे बिजली के उपकरण पंखा, फ्रिज सहित बिजली के गैजेट जल गए। हद तो तब हुई जब क ई लोगों ने फोन से बिजली जेई को इसकी सूचना दी लेकिन इसके बाद भी सुधार की कोई पहल नही की गई। इससे नाराज दर्जनों ग्रामीण शनिवार को दोपहर बाद व्यवसायी विष्णु गुप्ता के नेतृत्व में बिजली ऑफिस पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 14 एवं 15 के घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं का कहना था कि शु्क्रवार को सुबह से पूरे इलाके में हाई वोल्टेज फ्रक्चुएट करने लगा। वोल्टेज 130 से काफी अधिक हो जाने के कारण घरों के विद्युत उपकरण, पानी का मोटर, पंखा, इनवर्टर, टीवी, मोबाइल चार्जर, लाइट जल कर खराब हो गए। इस बात की सूचना उनलोगों ने बार बार कनीय अभियंता के सरकारी नम्बर और बिजली मिस्त्री को दी लेकिन शुक्रवार की सुबह से शनिवार तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। कनीय अभियंता ने सरकारी नंबर को शुक्रवार की रात से ही स्विच ऑफ कर लिया। सरकारी बिजली मिस्त्री से बात करने पर बताया कि कनीय अभियंता से बात करे। ग्रामिणों का कहना था कि लगभग 8-10 लाख के विधुत उपकरण जल कर नष्ट हुए है ।___




Recent Comments