सारण :बिजली सर्किट से लगी आग,  धान और पुआल जली 

गड़खा
प्रखंड के ठिकहा मरीचा गांव में गुरुवार को बिजली की शार्ट सर्किट से छत पर रखे पुआल और धान में आग लग गई। जिसमें सत्य नारायण राय के 5 पैकेट धान और 4 हजार पुआल जलकर स्वाहा हो गई। मौके पर फायर ब्रिगेडियर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अंचल के कर्मचारियों ने आकर घटना का मुआवजाना किया।