सारण :नपं परसा के वार्ड संख्या 04 में 21 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित नलजल योजना का नगर विकास मंत्री ने किया उद्घाटन
#दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-नगर पंचायत परसा बजार के विकास में कोई बाधा उत्पन नही होगा।न्याय के साथ नगर पंचायत का विकास किया जायेगा।इसके लिए नगर पंचायत में कई योजनाओ को शुरू किया गया है।सभी नगरवासियो को सरकार की योजनाओ का समुचित लाभ उपलब्ध कराया जायेगा।इसके लिए मैं कृत संकल्पित हूँ।उक्त बातें सूबे के नगर विकास एव आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने नगर पंचायत परसा के वार्ड चार में 21 लाख 30 हजार की लागत से निर्मित नलजल योजना के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कही।मंत्री ने कहा कि नलजल योजना से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा।वंचित गाँव में भी जल्द नलजल का कार्य पूर्ण किया जायेगा।इसके लिए बिभागीय पदाधिकारी को निर्देश जारी कर दिया गया है।मंत्री ने कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए कभी राशि की कमी नही होगी।सरकार की प्रत्येक योजनाओ का लाभ जन जन को उपलब्ध कराया जायेगा।नगर पंचायत स्तिथ बाजार में डेढ़ करोड़ की लागत से जल्द ही अशोक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जायेगा।छपरा के शिल्पी तलाब पर अबैध रूप से निर्माण होने वाली मॉल के सम्बन्ध में मंत्री ने कहा कि तत्काल मॉल निर्माण कार्य पर रोक लगाने की बातें कही।अमनौर के पूर्व बिधायक मंटू सिंह ने नगर पंचायत परसा बजार को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए मंत्री से मांग किया।कार्यक्रम के पूर्व मंत्री ने अशोक भवन निर्माण के लिए स्थल का निरिक्षण किया।तथा कार्यपालक पदाधिकारी को भवन निर्माण सम्बंधित कई निर्देश दिया।नलजल योजना का उद्घाटन मंत्री सुरेश शर्मा मुख्यपार्षद सुमांती देवी पूर्व बिधायक मंटू सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना तथा नारियल फ़ोड़ कर किया। कार्यक्रम के उपरांत मंत्री ने बजार स्तिथ संसाद कार्यलय पर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया।बैठक में कार्यकर्ताओ द्वारा कई जन शिकायत किया गया।मंत्री ने शिकायत पर जल्द ही पहल करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में पूर्व बिधायक मंटू सिंह नप मुख्यपार्षद सुमांती देवी उपमुख्य पार्षद सतेन्द्र राय विनोद दास भाजपा नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह वार्ड पार्षद अमर नाथ दास अशोक कुमार चैन आदि ने पुष्पगुच्छा अंग बस्त्र तथा फूलमाला से मंत्री को स्वागत किया।कार्यक्रम में भाजपा के कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह बलराम तिवारी अनिल कुमार सिंह चंद्रदेव सिंह इंद्र भूषण सिंह वार्ड पार्षद शिव कुमार सिंह देवेन्द्र कुँअर इंद्रमोहन सिंह कार्मुलाह अंसारी मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे पंकज कुमार संजय चौबे राकेश सिंह सिटी मैनेजर रघुनाथ पासवान हरेन्द्र राय संतोष शर्मा आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments