सिवान :एलआइसी एजेंट 25 हजार रुपये की लूट, दो गिरफ्तार
#परवेज अख्तर /सिवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड साह जामो थाना क्षेत्र के गांव सिकटिया निवासी एलआइसी एजेंट अरविंद कुमार तिवारी ने दो लोगों पर 25 हजार रुपये लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर बताया है कि वह गुरुवार की शाम मदारपुर बाजार से सुरेंद्र साह की बीमा के 25 हजार छह सौ रुपये लेकर अपनी बाइक से गुरुवार की रात घर लौट रहे थे। तभी सिकटिया गंडक नहर पुल पर तीनमुहानी पर पूर्व से घात लगाए दो बाइक पर सवार करीब चार-पांच लुटेरों ने पिस्टल का भय दिखा तथा मारपीट कर 25 हजार रुपये छीन लिए तथा मोबाइल
तथा बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए।अरविंद तिवारी ने अपराधियों की पहचान कर ली है और इसकी सूचना जामो थानाध्यक्ष नौशाद आलम, महाराजगंज एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात को दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा निवासी नौशाद अली और साबिर अली को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत अरविंद तिवारी ने दोनों अभियुक्त बनाते हुए अन्य के विरुद्ध जामो थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नौशाद आलम से पूछे जाने पर बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
—————–




Recent Comments