सारण:अनियंत्रित बोलेरो ने 6 वर्षीय बच्ची को कुचला, जख्मी
#दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-शीतलपुर -परसा एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के दरियापुर बाजार के समीप एक अनियंत्रित बोलेरो ने 6 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई।घायल बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्ची नगवा गाँव निवासी रामानन्द राय की पुत्री मनीषा कुमारी बताई जाती है।बच्ची को रौद कर भाग रहे बोलेरो स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बोलेरो को चालक सहित पकड़ लिया गया है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि बच्ची अपने पड़ोस के बच्चों के साथ छठ के अवसर पर दरियापुर बाजार में बेल बेचने जा रही थी।इसी क्रम में लापरवाही व तेज गति से आ रही बोलेरों की चपेट में आ गई।घटना को लेकर पुलिस छान बिन कर रही है।बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।




Recent Comments