छपरा विधायक ने सिताबदियारा में मिनी जलापूर्ति योजना का किया लोकार्पण

छपरा /सारण
स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने सिताबदियारा के लाला टोली में आर्सेनिक निष्कासन संयंत्र युक्त मिनी जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि जेपी का गॉव आज फ्री आर्सेनिक जोन हो गया ,मेरा प्रयास सफल रहा। मेरे तरफ से जयप्रकाश नारायण जी को एक श्रद्धांजलि है।यहाँ के पानी मे आर्सेनिक का होना चिंतनीय विषय था लेकिन आज आर्सेनिक संयंत्र के चालू हो जाने से जेपी के गॉव को जल ही जीवन का अमूल्य तोहफा मिल गया।