युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

#न्यूज डेस्क:गोरखपुर :
कोतवाली थाना के बनकटीचक (निकट मकबरे वाली मस्जिद) में 25 वर्षीय युवक आदित्य वर्मा पुत्र सुरेश कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
मृतक के बड़े पापा सतीश कुमार ने बताया कि 16 जनवरी 2018 को मां के मरने के बाद मृतक डीप्रेशन का शिकार हो गया था।
मृतक के परिवार में पिता के अलावा एक बहन और एक भाई है। बहन लखनऊ रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है जबकि भाई बंगलौर में योगा शिक्षक है।