
मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के राजगावा गांव निवासी और जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का 10 सितंबर 2026 की शाम को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे। जेपी सेनानी शम्भू प्रसाद सिंह, राजनंदन पाण्डेय, श्यामनंदन विद्रोही, गामा राम और सुमेर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।




Recent Comments