पानापुर (सारण)।सारण तटबंध मार्ग पर भोरहा गांव के समीप शनिवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार मां पुत्र घायल हो गये. घायल महिला बसहिया गांव निवासी विजय राय की 42 वर्षीया पत्नी चिंता देवी एवं उसका पुत्र पंकज कुमार बताया जाता है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिंता देवी क्वार्टर बाजार से खरीदारी कर अपने पुत्र के साथ बाइक से घर लौट रही थी. इसी दौरान एक बच्चे को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में चिंता देवी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाने को सूचना दी. वही सूचना पाकर सीएचसी से एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची एवं जख्मी महिला को इलाज के लिए सीएचसी लें गयी जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया. बताया जाता है कि बाइक चालक पंकज को मामूली चोट लगी है जबकि उसकी मां चिंता देवी बेहोश हैं .स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी है.