देशी कांटा के साथ गिरफ्तार युवक गया जेल, चार पर प्राथमिकी
मढ़ौरा (सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के भुवालपुर कीशुनपुरा गांव से एक देशी कांटा और एक जिंदा कारतूस के साथ धारायें युवक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया.गिरफ्तार युवक 25 वर्षीय आजाद कुमार गड़खा थाना क्षेत्र के केवानी निवासी लक्ष्मी नारायण प्रसाद का पुत्र बताया गया है.मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक अपने दोस्त भुवालपुर कीशुनपुरा निवासी इस्तकार आलम उर्फ कलक्टर के घर शुक्रवार देर संध्या आया हुआ था, जहां पर कलक्टर का गांव में विवाद को लेकर कांटा व कारतूस रखा हुआ था.विरोधियों ने अपराध की योजना की जानकारी पुलिस को दिया.जिसपर स्थानीय थाना की पुलिस ने भूवालपुर कीशुनपुर निवासी इश्तार आलम उर्फ कलक्टर के घर छापामारी कर गृहस्वामी के घर आये दोस्त आजाद कुमार को एक देशी कांटा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.जबकि इश्तार आलम उर्फ कलक्टर सहित परिवार के अन्य परिजन भाग गये.इस मामले में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की असलहे के साथ गिरफ्तार आजाद कुमार को जेल भेज दिया गया.साथ ही आजाद कुमार , इसतकार आलम उर्फ कलक्टर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अन्य के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया गया है.




Recent Comments