चीर प्रतीक्षित स्टेडियम का सोनपुर विधायक ने किया शिलान्यास

दिघवारा(सारण):सोनपुर विधानसभा के राजद विधायक रामानुज प्रसाद यादव ने दिघवारा स्थित जयगोविंद उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान तथा नयागाँव स्थित गोगल सिंह उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान को स्टेडियम बनाने के कार्य का शुभारम्भ किया।बता दे की दोनों खेल के मैदान को स्टेडियम में बदलने की माँग काफी अरसे से की जा रही थी।जो आज पूरा होते दिख रहा है।स्टेडियम निर्माण में लगभग 5474700 रूपये की लागत आएगी।सोमवार को सोनपुर विधायक ने स्टेडियम निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया।इस मौके पर दिघवारा तथा नयागाँव के सैकड़ो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे,जिनमे विन्देश्वरी पासवान संतोष राय,मनोज सिंह,सुनील राय धर्मनाथ पासवान,प्रदीप भगत ,अवदेश चन्द्रवंसी सोनु बैठा भोला पासवान दुर्गा राय साथ ही कार्यपालक अभियंता उपेन्द्र कुमार कनीय अभियंता उत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।




Recent Comments