
छपरा। गुरूवार को मढ़ौरा चीनी मिल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मानव क्रांति जनआंदोलन कमिटी द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम के उपरांत युवाओं ने चीनी मिल को चालू कराने को लेकर अपने पुराने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सारण जिला के प्रत्येक गांव में जाकर छोटी छोटी सभा कर लोगों आंदोलन को धार देने के लिए अधिक से अधिक जोड़ने का काम किया जायेगा। वहीं साथ में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा और लाखों लोगों का हस्ताक्षर लेकर केंद्र में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री उद्योग मंत्री, बिहार में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मानव क्रांति जन आंदोलन के अध्यक्ष वीर आदित्य ने कहा हम लोग कोइ निकम्मा नहीं हैं जो सब कुछ छोड़कर, अपना कैरियर भविष्यवाणी त्याग, समर्पण के साथ खुद से संकल्प लिया हैं कि छपरा के मढ़ौरा चीनी मिल को सरकार पुनः स्थापित करा कर ही दम लेंगे ।
इस मौके पर मानव क्रांति जनआंदोलन के संयोजक- वीर आदित्य, सहसंयोजक- अतुल प्रताप सिंह, अली अज़गर ज़ुर्रत, दिलीप साह, अलोक कुमार, अभय रंजन, मनंजय कुमार राम, विकाश कुमार, अभिषेक राय सुन्दर, सागर, उज्जवल, अमरजीत, फैज़ल, अनीश, रोहित, संजय और अन्य दर्जनों लोग शामिल रहें।




Recent Comments