बक्सर की घटना पर आयुक्त ने दुःख जताया और कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो

•असंतोष गुट पर कड़ी निगरानी रखें व निरोधात्मक कार्यवाई करें
विनीत कुमार, छपरा: ​मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले सारण के प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समीक्षा बैठक की। बैठक में आयुक्त ने नीतीश कुमार के एकमा आगमन को ले अब तक किये गए प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया।

समीक्षा बैठक करते सारण के प्रमंडलीय आयुक्त

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने मुख्यमंत्री के एकमा आगमन को ले विधि व्यवस्था से संबंधित समुचित तैयारियो की समीक्षा की। आयुक्त ने बक्सर में मुख्यमंत्री के काफिले पर हुए पथराव मामले पर दुख व्यक्त करते हुवे कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए पूरी तैयारी की जाय। आयुक्त ने वैसे सभी असंतुष्ट गुट जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम या सभास्थल पर व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं उनपर कड़ी निगरानी रखने व आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाई करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में आयुक्त ने आगामी 21 जनवरी को बनाये जानेवाले मानव श्रृंखला के बारे में भी जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी डीएम व एसपी

 बैठक में आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के साथ सारण डीएम हरिहर प्रसाद, सिवान डीएम महेन्द्र कुमार, गोपालगंज डीएम राहुल कुमार, सारण एसपी हरकिशोर राय, गोपालगंज एसपी रविरंजन कुमार आयुक्त के सचिव राजेश कुमार, सिवान डीएसपी कार्तिकेय शर्मा, प्रशाखा पदाधिकारी प्रभात कुमार सिंह उपस्थित थे।