मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवगंज मोड़ पर मढ़ौरा एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व में अवैध बालू के खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ चलाये गए अभियान में पांच अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया।उक्त कार्रवाई के आलोक में मढ़ौरा सीओ रविंशंकर पांडे ने स्थानीय थाने में एक आवेदन देकर पांच ट्रैक्टर स्वामी को आरोपित किया है।आरोपित ट्रैक्टर स्वामियों में खैरा थाना क्षेत्र के तेतरपुर गांव के अनिबंधित स्वराज ट्रैक्टर स्वराज के स्वामी प्रदीप राय, गरखा थाना क्षेत्र के फतनंपुर गांव के अनिबंधित आयशर ट्रैक्टर के स्वामी सरोज कुमार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भलुई गांव के स्कार्ट ट्रैक्टर के स्वामी विश्वरंजन कु, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुरपुर घरमौली गांव के सोनालीका ट्रैक्टर के स्वामी प्रेम कुमार, गरखा थाना क्षेत्र के मोबारकपुर गांव आयशर ट्रेक्टर के स्वामी शम्भू राय का नाम शामिल हैं।