सारण :बाढ़ व सुखाड़ से बचाव के लिए विचार-विमर्श
#अजहर करीम
इसुआपुर .
कुम्हैला गांव स्थित चिमनी परिसर में विधायक मुद्रिका प्रसाद राय की अध्यक्षता में बैठक हुई . जिसमें बाढ़ व सुखाड़ से बचाव के लिए विचार-विमर्श किया गया .जिसके लिए खासकर मशरक प्रखण्ड की सीमा के त्रिभुवनिया चंवर से इसुआपुर प्रखण्ड के पूर्वी छोड़ गोविन्दापुर गांव स्थित डबरा नदी में मिलने वाली नहर के जिर्णोद्धार की आवश्यकता जताई गई .चार पंचायतों रामपुर अटौली ,जयथर ,केरवां तथा चकहन पंचायतों से गुजरने वाली इस नहर के जिर्णोद्धार को लेकर मनरेगा पीओ जितेन्द्र कुमार ,उपस्थित चारों पंचायत के मुखियों ने इसे अति आवश्यक कार्य बताया .इस कार्य के लिए विधायक ने गंडक विभाग के वरीय पदाधिकारियों से मोबाइल पर बात भी की .साथ ही दस दिनों के अंदर मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ कराने का भी आश्वासन दिया .बैठक में मुखिया धनंजय पाण्डेय ,गजेन्द्र सिंह ,मनोज राय ,राजदेव राय ,उपमुखिया शिवनारायण राय ,विजय राय ,लालू यादव ,अनिल तिवारी ,विश्वनाथ राय ,उपेन्द्र राय ,वीरेन्द्र राय ,दामोदर राय ,सुदर्शन प्रसाद ,मदन ओझा ,चन्देश्वर रनाय व पंचायत सचिव थे .




Recent Comments