नहर के समीप चाय की दुकान पर बैठा युवक शराब के संदेह पर पकड़ाया
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
बख्तियापुर थाना क्षेत्र के सिमरी पंचायत के मखदूमचक नहर के समीप निलंबित चौकीदार ने दो नावालिग युवक को देशी कट्टा को साथ पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में चौकिदार मो गफ्फार के फर्दबयान पर दोनो आरोपी युवको पर अवैध अग्नेशास्त्र रखने के आरोप का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को मखदुमचक नहर के समीप एक चाय की दुकान पर दो युवक पहले से बैठा था उसी समय चौकिदार मो गफ्फार अपने पुत्र को बाईक से लेकर रानीहाट बाजार जा रहा था जैसे ही नहर के समीप पहूँचा कि वहॉ बैठा दोनो युवक के पास कुछ होने का आभास हुआ जैसे ही चौकिदार आगे बढ़ा दोनो युवक वहां से भागने लगा चौकिदार ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनो युवक को पकड़ स्थानिय थाना को सुचित किया पुलिस के समक्ष तलाशी के क्रम में उक्त दोनो युवक के पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस दोनो युवक को हिरासत में ले लिया।
वही इस संबंध में थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि पकड़े युवक में एक हर्ष कुमार पिता रामविलास यादव नगर पंचायत हटिया गाछी निवासी के रूप में पहचान हुई है वही दूसरा युवक आशिष कुमार पिता कैलाश रजक सिमरी पंचायत का रहने वाला है। दोनो युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।





Recent Comments