राम के जय घोष से गूंजा मांझी 
——–
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 
——–
मांझी(सारण)
प्रखंड के रामघाट मे बुधवार को रामनवमी के उपलक्ष्य मे जय श्री राम की जयघोष से  गूंज उठा। हर हर महादेव के नारों से गुञ्जायमान हो गया ।माझी राम घाट पर राज्याभिषेक कर के नीकाली गई राम लला की झांकी आकर्षण का केंद्र बना हुआ  था ।झांकी को घोड़े हाथी डीजे के भी शामिल किया गया गया । धर्मेंद्र सिंह समाजसेवी , राजु कुमार गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य ,बिजेंद्र कुमार तिवारी उमेश गोस्वामी उप मुखिया केशव सिंह लोजपा नेता बब्लू शर्मा बंजर दल के संयोजक सहित सैकड़ों लोगों ने इस झांकी में हिस्सा लिया। धर्मेंद्र सिंह समाज और राजु कुमार गुप्ता हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य ने बताया कि लगभग पांच हजार लोगों भांग लिए । झांकी में आए लोगों के लिए जहां तहां बीसराम करने और पानी पीने का बेवस्था समाजीक कार्यक्रता ओ द्वारा कीया गया था।मांझी थाना द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।