जिला परिषद की अतिक्रमित भूमि बन सकता घटना का कारण
——
राजू सिंह की रिपोर्ट
——
बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के करही पंचायत के सरपंच सभापती पूरी ने जिला परिषद की जमीन को अस्थायी बन्दोबस्ती किये जाने के लेकर दो पक्षों में कभी भी अनहोनी होने की शंका व्यक्त की है। जिसको लेकर जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। बताया है कि श्याम बिहारी पूरी तथा नग्न नरायण पूरी के घर के सामने की जिला परिषद की भूमि है। जिसे सुभाष पूरी द्वारा अस्थयी बन्दोबस्त कराया गया है। जिसमें अंचल कर्मचारी मनमानी किया है। जिस मामले पंचायती भी हो चुकी है। लेकिन उक्त जमीन पर कोई अन्होनो न हो इस वावत अपील की गयी है। जिस मामले में अंचलाधिकारी ने जाँच करने की बात कही है।




Recent Comments