
सारण जिले की दो वुशू खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री करेंगें सम्मानित
छपरा : सारण में लोकप्रिय होते जा रहे खेल वुशू(मार्शल आर्ट) के दो बालिका खिलाड़ियों ने फिर सारण जिले का मान बढ़ाया है। प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को पटना में आयोजित होने वाले खेल सम्मान समारोह में सारण जिले की दो खिलाड़ी पल्लवी और सुप्रिया को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वुशू खेल में प्रत्येक वर्ष खिलाडी राजकीय और राष्ट्रीय स्तर के खेलों में अपना लोहा मनवा चुकें हैं। सारण के दिघवारा निवासी रुद्र कुमार की बेटी पल्लवी ने 18वी सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया था वहीं अमनौर निवासी बिजेस्वर सिंह की बेटी सुप्रिया ने भी 64वी राष्ट्रीय विद्यालय खेल कूद प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक प्राप्त कर सारण जिले के साथ साथ बिहार का मान बढ़ाया है। इस खबर पे उनके परिवार और प्रशिक्षको ने हर्ष जताया है। सारण जिला वुशू संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक रणधीर सिंह ने भी खुशी जाहिर की है। वही संघ के अध्यक्ष राका सिंह , कुंवर जयसवाल सचिव विनय पंडित और अन्य सदस्यों ने भी बधाई दी है।




Recent Comments