
रसूलपुर थाने का लौआरी मोड़ स्थित पुलिस चेकपोस्ट ।
ट्रक चालक के पास 20 हजार नकद होते तो नहीं पकड़ाता शराब
—————-
#देवेंद्र कुमार सिंह/रसूलपुर : स्थानीय थाना के लौवारी चेक पोस्ट पर पुलिसिया जांच के बाद पास इटहरी गांव में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया ट्रक के चालक और मुआवजे के लिए ग्रामीणों के बीच नोकझोंक के बाद कई राज उजागर हुए हैं।ग्रामीण के घर के दिवाल में धक्का मारने के बाद मुआवजे के रूप में 20 हजार नकद होते तो ट्रक कारोबारी के घर पहुंच गया होता।पर ट्रक चालक के पास नगद 20 हजार नहीं थे और पीडित मुआवजे नकद के रूप में लेने पर अडिग थे।ट्रक चालक ने बहुत कोशिश की कि मामला उधार बाकी पर निपट जाये और पुलिस तक बात न पहुंचे।पर ग्रामीणों ने अंतत: पुलिस को सूचना दे दी।और चालक फरार हो गया।———————नजराना देने के लिए 50-50 हजार नकद लेकर चलते हैं शराब लदे ट्रक चालक —————ट्रक चालक ने जैसा ग्रामीणों को बताया कि शराब लदे ट्रक करीब 50 हजार रूपये नकद लेकर चलते हैं नजराना देते देते अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं।सूत्रों की माने तो यूपी से आनेवाले शराब सरयू नदी के किनारे होकर सीवान जिले के रघुनाथपुर ,सिसवन,चैनपुर ओपी और रसूलपुर के लौवारी चेक पोस्ट से ग्रामीण रास्ते को पकड़ लेते हैं।छपरा सीवान ही नहीं इनके रास्तों से उत्तर-पश्चिम बिहार के गोपालगंज, चम्पारण तक ग्रामीण रास्ते से ये ट्रक रात में जाते हैं।सूत्रों की माने तो इनके थानों और चेक पोस्टों पर रात्रि ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों में होड लगती है।रोजाना इन पोस्टों से करीब एक दर्जन से ऊपर शराब की गाड़ियां रात में पार होती हैं।ग्रामीणों की मदद से पिछले दो सप्ताह के भीतर भारी मात्रा में दूसरी बार शराब लदा ट्रक पकड़ा गया है।




Recent Comments