
आवास योजना में रिश्वत की मांग को लेकर लाभुकों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
छपरा : प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 हजार रूपये की अवैध राशि की मांग किये जाने के विरोध में नगर पंचायत परसा बजार के वार्ड दो के दर्जनों महिला लाभुकों ने बुधवार को नपं कार्यालय पर धरना दिया।धरना के दौरान महिलाओं ने नप कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ठाकुर पर प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 हजार रूपये रिश्वत की मांग किये जाने का आरोप लगाया।महिलाओं ने 12 हजार की राशि अदा नही करने तक चेक की भुगतान नही करने की बात बताई।धरना के लिए भाड़ी संख्या में कार्यालय पर पहुँचे लाभुकों और परिजनों की भीड़ देख कार्यपालक पदाधिकारी ने पुलिस को मौके पर बुलाया गया।एसआई महिला पुलिस किरण कुमारी ने नप कार्यालय पहुँच आक्रोशित महिलाओं से जनकारी प्राप्त किया तथा महिलाओं और अभिभावकों को समझा बुझा कर शांति ब्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए चेक निर्गत कराने की मदद करने की आश्वासन दी।
इस सम्बन्ध में नप कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत मांगने का आरोप बेबुनियाद है।वार्ड पार्षद द्वारा एक सोची समझी साजिस के तहत महिलाओ को गुमराह कर पदाधिकारी को बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है।सभी लभवयुवको जल्द ही चेक प्रदान किया जायेगा।




Recent Comments