सारण जिला प्रशासन ने पानी से घिरे पटना के लिए फिर भेजा चार हजार फूड्स पैकेट
छपरा. मंगलवार को छपरा जिला प्रशासन ने फिर पानी से घिरे पटना के लोगों के लिये चार हजार फूड्स पैकेट भेजा गया।बता दें कि इसके पूर्व में भी सोमवार को आपदा प्रबंधन विभाग से मिले निर्देश के आलोक में सारण डीएम सुव्रत कुमार सेन द्वारा त्वरित 2710 फूड्स पैकेट पटना भेजवाया गया था।जिसमें ढाई किलो चुड़ा, आधा किलो ग़ुड़, एक किलो आलू, पानी बोतल,मोमबत्ती और माचिस भर कर पैकेट बनाया गया था।




Recent Comments