बिजली के करेंट से मृत बिजली मिस्त्री अशोक पाण्डेय की विधवा को मिलेगा आजीवन पेंशन

रिपोर्ट:-अजहर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण):जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह की पहल पर शुक्रवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम हाजीपुर के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने आतानगर के दिवंगत मानव बल उपलब्धकर्ता अशोक कुमार पाण्डेय की विधवा सुमन देवी को अधिकारिक तौर पर दस हजार रूपए का चेक दाह-संस्कार मद में दिया । मौके पर उपस्थित नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के बसंत कुमार प्रसाद ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम के माध्यम से विधवा सुमन देवी को आजीवन लगभग छ हजार रूपए पेंशन मिलेगा । पिछले बुधवार को भी शैलेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थित में कंपनी के प्रतिनिधि मिन्टू कुमार सिंह ने निजी तौर पर विधवा को दस हजार रूपए नकद आर्थिक सहायता राशि दी गई थी ।जदयू नेता शैलेन्द्र ने परिजनों को संत्वना देते हुए कहा कि बिहार सरकार के आपदा विभाग की तरफ से विधवा को चार लाख रूपए आर्थिक सहायता मिलेगी ।मालूम हो कि पिछले 30 जून को ड्यूटी के दौरान मानव बल उपलब्धकर्ता अशोक कुमार पाण्डेय की मृत्यु बिजली के करंट लगने से हो गई थी ।