अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से किशोर ज़ख़्मी , आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-90 को किया जाम

#रिपोर्ट:-अज़हर करीम/इसुआपुर
इसुआपुर(सारण):
थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव के एस एच 90 पर पिक अप की टक्कर से घायल 15 वर्षीय किशोर को देखकर आक्रोशित लोगो ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया।हलाकि थाना अध्यक्ष अरबिन्द पासवान ,मुखिया गजेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया श्रीभगवान बैठा,प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष छबिनाथ सिंह, रामबाबू राय गुड्डू कुशवाहा के प्रयास से यातायात को तुरंत बहाल कर लिया गया।वही पिकअप को तथा उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया।चालक भागने में सफल रहा।प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार छपरा की तरफ से आ रही पिकअप भान अचानक सड़क पर आ गई भैस को देख अपना संतुलन खो बैठी तथा मशरक की तरफ से आ रही मोटर साईकिल को टक्कर मरते हुए दाहिने सड़क के किनारे चली गयी तथा कम्पनी के द्वारा बनाये बैरिकेट में फस गई।वही जयथर पंचायत के मुखिया ने बताया कि जयथर गावँ के ओमप्रकाश सिंह अपने बेटा 15 बर्षीय समर प्रताप सिंह को लेकर उसका आधार कार्ड बनवाने इसुआपुर जा रहे थे तभी यह घटना घट गई।पिकअप के ठोकर से ओमप्रकाश सिंह को मामूली चोट लगी है लेकिन समर प्रताप को काफी गम्भीर चोट लगी है।पीएचसी के डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।