◆वाईपीएल के कप पर तरैंयाँ ने किया कब्जा
◆खेल आपसी भाईचारे को बढाता है – संगम बाबा

अमनौर (सारण) :- अमनौर प्रखंड के नौरंगा क्रिङा मैदान बसंतपुर में वाईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच तरैया बनाम नंदन कैतुका के बीच खेला गया । टॉस जीतकर नंदन कैतुका ने तरैंयाँ को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया । वहीं निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रनों का विशाल स्कोर नंदन कैतुका टीम के सामने रखा । जवाबी पारी खेलते हुए नंदन कैतुका की टीम 190 रन बनाकर आल आऊट हो गई । वहीं तरैंयाँ की टीम ने 36 रनों से मैच को जीतकर कप पर कब्जा जमा लिया । वहीं विजेता व उपविजेता टीम को इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा व छात्र रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने संयुक्त रुप से कप प्रदान किया । वहीं राहुल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की आप सभी ने अनुशासन में खेल को खेला और अच्छे खिलाड़ी होने का परिचय दिया ।

वहीं मुखिया संगम बाबा खिलाड़ीयों और दर्शकों को सम्बोधित करते हुये कहा की खेल आपसी भाईचारे को बढावा देता है और जिन्दगी में हार और जीत लगी रहती है सबसे बङी बात है की आप दोनों टीमों ने अपने अच्छे के प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों को जीत लिया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तरैया टीम के नजरे आलम को व मैन आफ द सिरिज का पुरस्कार मैंडिस को मकेर प्रमुख अभिषेक यादव व मुखिया राकेश यादव ने दिया । मौके पर मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक यादव, स्थानीय मुखिया राकेश यादव, बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र राय मौजूद थे । आयोजक पप्पू यादव छात्र नेता HR कालेज, गुड्डू यादव, मुकेश यादव, विकास यादव, चंदन यादव, निड्डू यादव, जेपी पाल थे एम्पायर विनय व ओमप्रकाश और कमेन्टेटर मकशूद आलम, रौशन सिंह व अभिमन्यू थे ।




Recent Comments