सारण :जलजमाव से बदहाल है रसूलपुर का पंचायत भवन
#पंचायत के बिकास की पोल खोलता पंचायत भवन।            
#बिधायक का भी होता है रोजाना आना जाना 
रसूलपुर 
एकमा प्रख॔ड अधीन रसूलपुर पंचायत का पंचायत भवन के समक्ष जलजमाव से रसूलपुर पंचायत के बिकास का सहज हीं अंदाजा लगाया जा सकता है।रसूलपुर चट्टी से धानाडीह, लाकठ छपरा, लालपुर मठीया ,पट्टी हीते हुए कटोखर बाजार व मुबारकपुर जाने वाली सड़क पर रसूलपुर स्थित पंचायत भवन का समक्ष जल जमाव कोई नई बात नहीं है।आपको यह जानकर भी आश्चर्य होगा कि सड़क के एक तरफ पंचायत भवन तो ठीक सामने दुसरी तरफ रसूलपुर का प्रसिद्ध पँचमन्दिर शिव मंदिर अवस्थित है।जिससे रोजाना सैकड़ों लोगों को मंदिर व पंचायत भवन के बीच हुए जलजमाव से  रूबरू होना पड़ता है ।इस पंचायत भवन पर हीं प्रत्येक माह पेंशन बितरण तथा पंचायत स्तरीय बैठक भी की जाती है जिसमें प्रखंड़ से बीडीओ व सीओ का भी आना जाना रहता है परन्तु अफसोस पंचायत के लोगों के बीच बिकास का दावा ठोकने वाले न तो किसी जनप्रतिनिधि की हीं नजर पंचायत भवन के समक्ष होने वाले जलजमाव पर पड़ी और ना हीं प्रखंड से आए किसी पदाधिकारी की।यहाँ तक की स्थानीय बिधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह का पैतृक गाँव भजौना भी इसी संपर्क सड़क से जूड़ा है जिससे बिधायक का भी रोजाना इसी रास्ते आना जाना होता है।इस सड़क से गूजरने वाले सैकड़ों राहगीरों का कहना हि कि पंचायत भवन के समक्ष जलजमाव से पंचायत के अन्य बिकासात्मक कार्यों का सहज हीं अंदाजा लगाया जा सकता है।   क्या कहते हैं मुखिया प्रतिनिधि ।नाले का निर्माण पूर्व मे ही गलत ढंग से कराया गया है।सड़क से उँचा नाला का निर्माण कराया गया है।जिससे जलजमाव की समस्या बरकरार है।जल्द हीं जल निकासी की ब्यवस्था कराया जाएगा ।   पूर्व मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि ।   बेद प्रकाश सिंह ऊर्फ भोला सिंह।