सारण :अमनौर के अमन ने आईआईटी की परीक्षा में मारी बाजी, परिजनों में खुशी 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर के अमन को मिली आईआईटी की परीक्षा में सफलता. आईआईटी के 366 अंक में 182 अंक प्राप्त कर  देश में 9871 वां स्थान पाया.  अमन की इस सफलता की खबर से जहां उनके घर परिवार  खुशियों का माहौल है वहीं उनके शुभचिंतकों का बधाई देने का तांता लगा रहा. मालूम हो कि अमनौर हरनारायण निवासी पिता वीर विजय सिंह का पुत्र है.   जहां मां – पिता बेटे की सफलता से खासे उत्साहित दिखे.   इधर अमन ने आईआईटी की ज्वाईन्ट इन्ट्रेन्स परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने अपने मां-पिता व दादा के साथ विशेषकर अपने गुरूजन व प्रेम किशोर जी को दिया है. जिनके देख रेख व दिशा निर्देशन में पटना रहकर परीक्षा की तैयारी की और एक ही बार में सफलता मिल गयी. अमन कुमार ने मैट्रीक 2014 व  इन्टर की परीक्षा 2016 में प्रथम स्थान प्राप्त किया था ।मैट्रीक व इन्टर अमनौर के राजकीय इन्टर काॅलेज से ही किया था.