सारण :ग्रामीणों ने दूकान का ताला तोड़ते चोर को रंगे हाथ पकड़ा,किया पुलिस के हवाले
#अयूब रजा
नगरा :
खैरा थाना क्षेत्र पटेढा बाजार में गुरुवार की बीती रात्रि दुकान का ताला तोड़ते चोर को ग्रामीणों ने रंगे हाथो पकड़ लिया.बताते चले कि तीन व्यक्ति योजना बनाकर पटेढ़ा बाजार स्थित बीड़ी की दूकान उक्त शाह फ़ौजल पिता स्व अबुल सलाम करीम चक ,छपरा निवासी पटेढा बाजार पर अपनी बीड़ी पत्ता की दुकान चलाते है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार कि शाम वे दुकान बंद कर आने घर चले गए इसी बीच रात्रि में तीन चोर उनकी दुकान का ताला तोड़ने लगे।ग्रामीणों ने चोरो को पकड़ने के लिए धावा बोला तथा एक चोर को पकड़ लिया।अन्य दो चोर भागने में सफल हो गए।इसके बाद ग्रामीणों ने दुकानदार के पास फोन किया।दुकानदार फैजल अपनी दुकान पर आ कर खैरा थाना को सूचित किये तथा पकड़े गए चोर को थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा के हवाले कर दिए।पकड़ा गया चोर छोटा तकिया गावँ का खैरा थाना निवासी लवकुश राय का पुत्र सतेंद्र कुमार राय है।अन्य दो चोर जो भाग गए है वे दोनों खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर गावँ निवासी स्व प्रभुराय का पुत्र सुनील कुमार राय एवं सहजाद मियां (बाबा) का पुत्र प्रवेज उर्फ कालेन मियां है।खैरा थाना प्रभारी गौरी शंकर बैठा ने बताया कि फरार दोनो चोरो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




Recent Comments