मोतिहारी (पू.च.): सरोतर में कैद से मुक्त हुए साइबेरियन पक्षी, शिकारियों की खोज में छापेमारी
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] डुमरियाघाट पुलिस व वन विभाग की टीम ने क्षेत्र के सरोतर झील से कैद मुक्त साइबेरियन पक्षियों को संजय गांधी जैविक उद्यान भेजने की तैयारी की जा रही है।अवैध शिकार पर रोक लगाने की कार्रवाई में एक कारोबारी समेत अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मालूम हो कि टीम ने सैकड़ो एकड़ में फैले इस सरोतर झील में पक्षियों के हो रहे अवैध शिकार पर नकेल कसने के लिए गुप्त सूचना पर क्षेत्र के सरोतर गांव में बुधवार की देर रात छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने सुरेश सहनी के अधूरे बने मकान में छिपाकर रखे चार दर्जन पक्षियों को मुक्त कराया।इसमें अधिकतर कसुरार व गैरी प्रजाति के हैं, इधर छापेमारी की भनक लगते ही कारोबारी घर छोड़ फरार हो गया।

थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में कारोबार में संलिप्त सुरेश व अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष समेत पुअनि रामबाबू सिंह व वन विभाग के रेंजर खुर्शीद आलम, वनपाल दिनेश पांडेय, मनोज कुमार, वनकर्मी रामबेलास साह समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।