21 सद्सीय कमिटि बनी।
मढ़ौरा ( सारण ) स्थानीय शिव मंदिर शिल्हौरी के परिसर में बिहार राज्य न्यास पर्षद के निदेशानुसार मंदिर संचालन हेतु समिति के गठन के लिए आम सभा का आयोजन किया गया । कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये अंचल पदाधिकारी रविशंकर पांडेय की अध्यक्षता में सभा प्रारंभ हुयी । बैठक में 21 सद्सीय समिति सदस्यों का चयन किया गया । इसके उपरांत पदाधिकारियों का चयन किया गया । अंचल पदाधिकारी रविशंकर पांडेय सदस्य सह पदेन अध्यक्ष के अलावे उपाध्यक्ष पद पर प्रो भूपेश प्रसाद एवं प्रो शशिभूषण प्रसाद का चयन किया गया । सचिव के लिए देवेंद्र प्रसाद यादव एवं उपसचिव के लिए गोविँदा कुमार एवं सर्वेश्वर उपाध्याय के नाम पर सहमति बनी। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह को बनाया गया । शेष सदस्य कार्यकारिणी के सदस्य घोषित किये गये । कोषाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र सिंह का नाम तय किया गया । यह भी तय किया गया कि समिति सदस्य मंदिर की संपत्ति का ब्यौरा लेकर एक बैठक कर ले और इसके साथ ही सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किसी बैंक में समिति की एक खाता खोल ले । मंदिर प्रबंधन को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति बैठक कर प्राथमिकताएं तय करें ।