
सारण :गंडकी नदी पर पुल निर्माण के लिये ग्रामीणों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
परसा-सारण जिला को बैशाली जिला से जोड़ने के लिए प्रखंड के परसौना पंचायत स्थित बारवे कारखाना के समीप से गुजरने वाली गंडक नदी पर पुल निर्माण को लेकर सूबे के नगर विकास व अवास मंत्री सुरेश शर्मा के पैतृक अवास बहलोलपुर में स्थानीय ग्रामीण जन प्रतिनिधि तथा भाजपा कार्यकर्ताओ ने मुलाकात कर एक लिखित आवेदन देकर गंडक नदी में पुल निर्माण कराने की मांग किया।मंत्री को दिया गया आवेदन में बताया गया है कि बारवे कारखाना के समीप गंडक नदी में पुल का निर्माण हो जाने से सारण जिला बैशाली जिला के लालगंज से जुड़ जायेगा।जिससे दोनों जिलावासियो को आवागमन में सुबिधा होगी।मंत्री ने शिष्टण्डल के लोगो को पुल निर्माण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।प्रतिनिधित्व मंडल में भाजपा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राकेश कुमार सिंह परसा पूर्वी मंडल अध्यक्ष डॉ विनय कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ अजीत कुमार स्थानीय मुखिया डॉ सबिता कुमारी सत्येन्द्र शर्मा शिवनारायण शर्मा संतोष शर्मा विमल प्रसाद दिनेश सिंह सुरेन्द्र महतो धर्मनाथ राय शामिल थे।मालूम हो की गत कई बर्षो से पूर्व जिला परिषद् स बिधायक प्रत्यासी स्व कृष्णा राय द्वारा पुल निर्माण को लेकर प्रखंडवासियो के सहयोग से मुहीम चलाया गया था।लेकिन असमयिक निधन होने के बाद से पुल निर्माण की मांग स्थगित हो गया था।पुनः जनप्रतिनिधि ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पुल निर्माण कराने की मुहीम को गति दिया गया है।




Recent Comments