सिवान :एस पी ने किया थाना का औचक निरीक्षण
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के जी बी नगर थाना का औचक निरीक्षण सिवान एस पी नवीन चंद्र झा ने बुधबार को किया। निरीक्षण के दौरान थाना का स्टेशन डायरी को खंघालते हुए उन्होंने लंबित मामलो के निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की थाना क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए गस्ती तेज करने की आवशयक्ता है साथ ही अज्ञात अपराधियो की पहचान जल्द कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करे। निरीक्षण के दौरान पुलिस निरीक्षक ललन कुमार, अवर निरीक्षक मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र, शशिकांत तिवारी, दशरथ सिंह सहायक अवर निरीक्षक डी एन साह, आर सी पासवान, बिरेन्द्र सिंह थाना मुन्सी अनिल राम समेत सभी चौकीदार उपस्थित थे