भीलवाड़ा: मेवाड़ स्तरीय कार्यक्रम की महाबैठक कल
आज़ाद नेब
भीलवाड़ा 6 मई पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी एवं वाङ्मय लोकार्पण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिये महाबैठक का आयोजन 7 मई रविवार को शाम 5 बजे माहेश्वरी भवन नागोरी गार्डन में होगा। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों व वर्गो के लोगो का प्रतिनिधित्व रहेगा।
कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मीनारायण डाड ने बताया कि 14 मई को आयोजित होने वाले मेंवाड़ अंचल स्तरीय इस समारोह की तैयारीयों को अन्तिम रुप देने के लिये महाबैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक कालुलाल गुर्जर , सांसद सुभाष बहेड़िया, जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, नगर परिषद् सभापति ललिता समदानी , शहर विधायक विठलशंकर अवस्थी, सहित सभी विधायक गण के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक भी हिस्सा लेगें । डाड ने बताया कि समारोह की तैयारीयां के लिये, साबुन मार्ग पर कार्यालय भी खोला गया है साथ ही जिले भर में कार्यकर्ताओं व कार्यक्रम से जुड़े लोगो से सम्पर्क के लिये भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य तुलसीराम शर्मा को विशेष जिम्मेदारी सोपी गई है। शर्मा शाहपुरा, माण्डलगढ़, गुलाबपुरा, बनेड़ा व गंगापुर में सम्पर्क कर चुके है।
संयोजक डाड ने बताया कि जन्म शताब्दी एवं लोकार्पण समारोह में भीलवाड़ा जिले के साथ ही उदयपुर,चित्तौड़, प्रतापगढ़ क्षेत्र के गणमान्य लोगो का भी प्रतिनिधित्व रहेगा।




Recent Comments