रचनात्मक नोनिया संयुक्त संघ का मुजफ्फरपुर मे बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरपुर (बिहार)
स्थानीय इमलीचट्टी स्थित होटल संस्कार, इमलीचट्टी मे रचनात्मक नोनीया संयुक्त संघ की बैठक हुई ।शुक्रवार को बैठक की अध्यक्षता करते हुये संघ राष्ट्रीय सचिव,चन्देश्वर चौहान ने संघ के कार्य कलाप की चर्चा करते हुये संघ के मज़बूती के लिये अपने विचार रखे । मंच संचालन का संचालन संघ के युवा सदस्य नन्दन कुमार भारती ने किया ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य “बिहार जागरूकता अभियान” को कैसे सफल बनाया जाए और किन किन जिलो मे दौरा होगा और उस जिले से किनका किनका स्थानीय स्तर पर सहयोग रहेगा इस विषय पर चर्चा हुई
बिहार जागरूकता अभियान 25 जून, 2017 से लेकर 30 जून, 2017 तक होगा । जिसमे रचनात्मक नोनीया संयुक्त संघ (RNSS) के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राज्यस्तरीय पदाधिकारी और स्थानीय पदाधिकारी शामिल होंगे । बिहार जागरूकता अभियान की शुरूआत 25 जून 2017 को सारण जिले से शुरू होगी और सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर होते हुए समस्तीपुर मे समाप्त होगी । मुजफ्फरपुर मीटिंग मे बिहार के अलग अलग क्षेत्र से और बिहार के बाहर से भी लोग सम्मिलित हुए जिनमे कमलेश कुमार चौहान, मुजफ्फरपुर, ( अध्यक्ष /RNSS BIHAR), मनोज महतो, सारण, ( सचिव /RNSS BIHAR), रासबिहारी महतो, रामेश्वर कुमार, मोहन महतो, अंजु कुमारी(Teacher), बिरेन्द्र महतो(Teacher), रामबाबू (M. O./Motipur), मुकेश भारती, जितेंद्र महतो(दुर्गापुर/पश्चिम बंगाल), रामदेव महतो(हावड़ा /पश्चिम बंगाल ) इत्यादि लोगो ने सभा को संबोधित किया ।





Recent Comments