सारण से NDA के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी 15 अप्रैल को दाखिल करेंगे नामांकन,छपरा सदर के कई गावों का किया क्षेत्र भ्रमण

छपरा : सारण से NDA के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी 15 अप्रैल को नामांकन करेंगे। इसकी जानकारी स्थानीय सांंसद राजीव प्रताप रूडी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मतदातओं को देते हुये अधिक से अधिक संख्या में नामांकन के दिन छपरा आने की अपील करते हुये कही ।

बुधवार को घेघटा,नवाजी टोला , विशुनपुरा, मेहिया आदी गावों का सघन दौरा कर NDA के किए गये विकास कार्यों की चर्चा करते हुये भाजपा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का अपील किया।

इस मौके पर छपरा विधायक सी एन गुप्ता , भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, पूर्व विधायक मंटू सिंह, ज्ञान चन्द मान्झी , भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश कुमार सिंह , सांसद प्रतिनिधि ई. सत्येंद्र कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग साथ थे।




Recent Comments