सारण:विधायक ने मशरक सतीवारतीर छठ घाट पर भगवान भास्कर को परिजनों संग किया अर्घ्य समर्पित
मशरक 
बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने परिजनों संग घोघारी नदी मशरक सतीवारतीर छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य समर्पित किया । इनके साथ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष धर्मनाथ सिंह , पत्रकार संजय कुमार सिंह के अलावे मोहन ओझा , शशिभूषण सिंह , सुरेन्द्र प्रसाद ने भी छठ व्रत करते हुए अर्घ्य दिया । घाट पर भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी I चौकस था । बीडीओ रंजीत कुमार सिंह , सीओ हेमन्त कुमार झा , सअनि सतीश सिंह पुलिस के साथ मौजूद रहे । वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह , विधायक अनुज मदन सिंह ने लोगो को प्रसाद बांटा।