
मांझी। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित एसएफसी गोदाम से लाभुकों को जागरूक करने के लिए एसएससी जागरूकता रथ बीडीओ ने किया रवाना। बीडीओ नीलकमल ले हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार की ओर से जागरूकता रथ के माध्यम से लाभुकों को खाद्यान्न में कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जागरूक करना है। रथ के माध्यम से प्रखंड के सभी पंचायत के विभिन्न गांवों के लाभुकों को जागरूक करना है। जागरूकता रथ प्रखंड मुख्यालय से एसएफसी जिंगल बजाते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों व गांवों की भ्रमण करते हुए जाएगी,ताकि लाभुक जागरूक हो सकें व अपनी खाद्यान्न का सही समय पर उठाव कर सके।इस मैके पर मुखिया मनीष सिंह,नवरत्न प्रसाद, शैलेंद्र सिंह,संतोष मांझी सहित कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments