@ सहरसा रूट पर राजधानी का परिचालन अभी भी बना है सपना

* अगरतला से आनंद बिहार के बीच चलनेवाली राजधानी का खगड़िया रूट से जायेगी
# सांसद चौ.महबूब अली कैसर का प्रयास को लोगों ने सराहा
खगड़िया से सहयोगी संवाददाता की रिपोर्ट :-
खगडिया सहित कोशी के रेल उपभोक्ताओं को वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस का तोहफा मिला है। सांसद चौ.महबूब अली कैसर ने इस सम्बंध में कहा है कि उनकी मांग पर रेल मंत्रालय ने इस रूट से गुजरनेवाली चौथी राजधानी अगरतला से आनंद विहार के परिचालन को मंजूरी देते हुये खगड़िया जक्शन पर भी इसके ठहराव कि सहमति दी है ।
हालांकि यह ट्रेन 28 तारीख को उद्धाटन विशेष के रुप में अगरतला से चलेगी एवं 6 नवम्बर से  इसका परिचालन नियमित किया जायेगा ।
उक्त आशय कि जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह एवं श्री सुभाष चन्द्र जोशी,केंद्रीय संयोजक पूर्वोत्तर बिहार रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति ने कहा कि  रेल उपभोक्ताओं ने इस संबंध में कई बार स्थानीय सांसद चौ.महबूब अली कैसर से पत्राचार भी किया था । 
सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कटिहार वाया खगडिया होकर यह जाएगी। यह राजधानी ट्रेन अगरतला से आनंद बिहार के बीच चलनेवाली राजधानी इस रूट की सबसे लम्बी दूरी की राजधानी होगी। कटिहार मंडल में इस ट्रेन का रूट एनजेपी से कटिहार,खगडिया फिर बरौनी की ओर होगा ।
अगरतला आनंद बिहार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 28 को उद्घाटन विशेष के रुप में  प्रस्तावित है लेकिन यह ट्रेन 29 तारीख को खगडिया जक्शन पर रुकेगी ।श्री जोशी ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव कि मांग को पुरा करने के लिये जिले वासियों कि और से सांसद चौ.महबूब अली कैसर एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा बधाई के पात्र हैं । रेल के विकास के योगदान में खगडिया सांसद का किया जा रहा प्रयास काबिले तारीफ है जिसे लोग वर्षों याद रखेंगे ।